व्यक्ति विशेष

लेसन्स फॉर लाइफ - इंग्लिश प्रोग्राम या तो उन लोगों की मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जिनके पास औपचारिक अंग्रेजी पाठ्यक्रमों में भाग लेने के लिए समय नहीं है या फिर औपचारिक शिक्षा के लिए एक पूरक के तौर पर, शिक्षक-आधारित पाठ्यक्रम के साथ मिलाकर उपयोग करने के लिए.


सहजता के साथ सीखें

कई व्यक्तियों के लिए एक भाषा कक्षा में जाने के लिए अपने कार्यक्रम में से समय निकालना असंभव लग सकता है. लेसन्स फॉर लाइफ आपको अपनी गति से एक नई भाषा सीखने की आजादी देता है. इसमें आप सहजता के साथ, बिना दबाव या डर महसूस किए सीखते हैं.

लेसन्स फॉर लाइफ - इंग्लिश में वह सब कुछ है, जो आपको अपने घर या कार्यालय की सुविधा का आनंद लेते हुए अंग्रेजी सीखना शुरू करने के लिए जरूरी है.


प्रेरणा और उत्साह
किसी भाषा को सीखने की कुंजी है, प्रेरणा और उत्साह. इसी बात को ध्यान में रखते हुए लेसन्स फॉर लाइफ टीम ने आज उपलब्ध सबसे अधिक प्रेरक, बांधे रखने वाली और अभिनव शिक्षण सामग्री तैयार की है.


मजेदार और आसान
लेसन्स फॉर लाइफ मजेदार और प्रयोग करने में आसान है. 1990 के दशक की शुरुआत में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में एक अनुसंधान किया गया था, जिसमें यह तथ्य उजागर हुआ कि मनोविनोद और हँसी के साथ सीखने से स्मरण-शक्ति बहुत बढ़ जाती है. हमारे अत्यधिक प्रशंसित, एनिमेटेड, पूर्णतः प्रतिक्रियाशील और बेहद मनोरंजक सीडी-रोम और डीवीडी-रोम में टैक्नोलॉजी के कौशलों को ऐसी सामग्री के साथ मिलाया गया है जो नवप्रयोगयुक्त और दूसरों से एकदम हटकर है. लेसन्स फॉर लाइफ द्वारा शुरू किया गया प्रतिक्रियाशील और निर्देशयुक्त डिजाइन आपको एक आदर्शतम स्तर पर बांधे रखता है, जिससे प्रभावी रूप से भाषा सीखने का काम आसान हो जाता है.


सामग्री
लेसन्स फॉर लाइफ – इंग्लिश को अंग्रेजी भाषा के विशेषज्ञ शिक्षकों की एक टीम ने तैयार किया है, जो अग्रणी विश्वविद्यालयों और अंग्रेजी भाषा स्कूलों से हैं. हमारे सॉफ्टवेयर की सामग्री
अंतरराष्ट्रीय तौर पर स्वीकार्य पाठ्यक्रमों पर आधारित है, जिसमें मानक अमेरिकी उच्चारण हैं. लेसन्स फॉर लाइफ – इंग्लिश बहुत विस्तृत है और इसमें सभी जरूरी कौशल शामिल किए गए हैं.


तल्लीन कर देने वाला
लेसन्स फॉर लाइफ की तल्लीन कर देने वाली विधि में आप अपनी मातृभाषा के कौशलों पर निर्भर नहीं रहते और बिना उनके ही भली-भांति और स्वाभाविक रूप से अंग्रेजी का प्रयोग कर पाते हैं. लेसन्स फॉर लाइफ की मदद से कोई भी व्यक्ति अंग्रेजी सीख सकता है.

प्रतिक्रियाशील टैक्नोलॉजी को सुनने के बोध, संरचना और अनुक्रम, निष्कर्ष और समस्या सुलझाने, तथा बात करने की तत्परता के साथ मिलाकर लेसन्स फॉर लाइफ आपको अंग्रेजी भाषा कौशल प्राप्त करने के लिए आदर्श माहौल प्रदान करता है.



स्वाभाविक तरीका
क्या आपने कभी सोचा है कि बहुत छोटे बच्चे इतनी जल्दी और आसानी से कैसे नई भाषा सीख जाते हैं? एक बात तो सुनिश्चित है: उन्हें इसके लिए किताबों और अध्यापकों की आवश्यकता नहीं होती. वे देखते हुए, सुनते हुए और दोहराते हुए स्वाभाविक तरीके से सीखते हैं. उन्हें जिन चीजों की जरूरत होती है, वे हैं केवल इच्छा और भाषा के अनुभव की दृष्टि से समृद्ध वातावरण.

लेसन्स फॉर लाइफ में, हम आपको अंग्रेजी में प्रवीण होने में मदद करने के लिए इन्हीं स्वाभाविक तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. हम आपको ऐसे पात्रों से मिलवाते हैं, जो आपको दिखाते हैं कि कैसे वास्तविक जीवन की स्थितियों में अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जाता है. आप दिलचस्प बातचीत देखेंगे, सुनेंगे और उसका अभ्यास करेंगे. आप रोजमर्रा की शब्दावली, अभिव्यक्तियां और उच्चारण सीखेंगे. मातृभाषी वक्ताओं की नकल कर आप धाराप्रवाह तरीके से अंग्रेजी बोलना सीख जाएंगे.


वैज्ञानिक तरीका
हम प्रतिक्रियाशील गतिविधियों के साथ बातचीत करवाते हैं जिनसे आप उन चीजों का अभ्यास व अभिव्यक्ति कर पाते हैं, जो आपने सीखी हैं. ये गतिविधियां इस प्रकार डिजाइन की गई हैं कि जल्दी से और कुशल तरीके से आपके नए भाषा कौशलों को आपकी अल्पकालिक स्मृति से दीर्घकालिक स्मृति में स्थानांतरित कर दिया जाए. सीखने की प्रक्रिया वास्तव में तब फलीभूत होती है, जब जानकारी आपकी दीर्घकालिक स्मृति में संग्रहित होती है. जब ऐसा होता है, तो आप अंग्रेजी का रचनात्मक उपयोग करने और इसे नए हालातों में लागू करने में सक्षम होंगे.


कौशल
लेसन्स फॉर लाइफ – इंग्लिश उन विशिष्ट कौशलों का विकास करता है, जो अंग्रेजी सीखने, में कामयाब होने के लिए आवश्यक हैं, जिनमें शामिल हैं: पढ़ना, लिखना, सुनना, बोलना, शब्दावली, व्याकरण,, और संस्कृति.




 


 
 

© Copyright 2009 - LESSONS FOR LIFE INTERNATIONAL - www.lessonsforlife.net